
हनुमान जी को लगाया सवा मडी लड्डू का भोग
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़- बुलंदशहर रोड स्थित श्री मां मंशा देवी मंदिर प्रांगण में गुरुवार को हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हनुमान बाबा को सवामणि लड्डू का भोग लगाया गया व भंडारे का आयोजन किया गया ।
चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया ।
हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा – अर्चना अनुष्ठान किया गया हनुमान जी का अभिषेक और श्रृंगार कर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ कर हनुमान जी की आरती की गई एवं सवामणि मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाया गया । इसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मंदिर प्रांगण को विशेष रूप से रंग – बिरंगी लाईटों, फूलों से सजाया गया ।
इस अवसर पर शिवकुमार मित्तल, महेश तोमर, विजेंद्र कंसल, अनुज मित्तल, मनीष कुमार, खैलेन्द्र सैनी, मनीष अग्रवाल, राकेश माहेश्वरी, लाल राजकिशोर, सुरेश चंद्र गुप्ता, सोनू सैनी, यादराम सैनी, अतुल मित्तल, शिवम गोयल, गोपाल वर्मा, कालीचरण सैनी, सुरेंद्र बजाज, अनंत स्वामी, नितिन सैनी, हनी सैनी, गौरव कुमार, महेंद्र कुमार बंसल आदि का सहयोग रहा।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706


























