
खुले में रखा फ्यूज दे रहा हादसे को न्योता
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर के नीचे रखे फ्यूज हादसे को दावत दे रहे हैं। जरा सी बारिश, जल भराव में बड़ा हादसा हो सकता है। क्षेत्र में करंट भी उतार सकता है जो किसी की जान भी ले सकता है।
जनपद हापुड़ के पिलखुवा की रेलवे रोड घास मंडी में स्थित ट्रांसफार्मर के नीचे लगाए गए फ्यूज हादसे को दावत दे रहे हैं। यह खुले में रखे हैं जिसकी वजह से कोई पशु या बालक इसकी चपेट में आ सकता है। बारिश के दौरान तो यहां करंट उतरने की संभावना भी काफी ज्यादा है। ऐसे में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई की मांग की है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















