
वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट हापुड़ के विद्वानों ने पानीपत में कराया पंच कुंडीय हवन पूजन
दीपावली के पावन अवसर पर महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय के मार्गदर्शन में पानीपत के जाटल में पांच कुण्डीय हवन-पूजन का भव्य आयोजन🕉️
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पानीपत (हरियाणा)। दीपावली के पावन एवं मंगलमय अवसर पर वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में पानीपत के जाटल में मुख्य यजमान श्री कृष्ण भारद्वाज जी के यहां पांच कुण्डीय हवन एवं विधि-विधानपूर्वक वैदिक पूजन का भव्य आयोजन प्रथम दिवस पूजन संपन्न हुआ।
इस धार्मिक अनुष्ठान में महासभा के विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत हवन-पूजन संपन्न कराया। हवन के माध्यम से विश्व कल्याण, परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्यता, शांति एवं राष्ट्र की उन्नति की मंगलकामना की गई। यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आहुतियां अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर महासभा की ओर से विद्वान ब्राह्मणों के रूप में पंडित प्रवीण तिवारी, पंडित संदीप पाण्डेय, पंडित राज तिवारी, पंडित सतीश पाण्डेय, पंडित विक्रम पाण्डेय एवं पंडित भोला शर्मा ने अपनी धार्मिक एवं वैदिक सेवाएं प्रदान कीं।
महासभा के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय जी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में यज्ञ, हवन एवं वैदिक कर्मकाण्ड का विशेष महत्व है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से वातावरण की शुद्धि के साथ-साथ समाज में आध्यात्मिक चेतना, संस्कार एवं धर्म के प्रति आस्था मजबूत होती है। महासभा का उद्देश्य वैदिक परंपराओं एवं सनातन धर्म की प्राचीन धार्मिक विधाओं का संरक्षण और प्रचार-प्रसार करना है।
अंत में मुख्य यजमान श्री कृष्ण भारद्वाज जी ने सभी विद्वान ब्राह्मणों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
🚩 व्यक्तिगत कुंडली विश्लेषण हेतु आज ही संपर्क करें और अपनी जन्मकुंडली के अनुसार मार्गदर्शन प्राप्त करें 🚩
🚩 आप सभी का दिन शुभ और मंगलमय हो 🚩
🚩श्रीरस्तु🚩
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा ट्रस्ट(रजि.)🚩
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय (गुरु जी)
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492


























