
भाकियू लोकहित ने जिलाधिकारी को समस्याओं से अवगत कराया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन लोकहित के संस्थापक हरीश हूण व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बाना के नेतृत्व में किसानो के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जनपद हापुड की नवनियुक्त जिलाधिकारी कविता मीना से भेंट कर उन्हे जनपद के किसानों की समस्याओं से अवगत कराया।
किसान नेताओ ने कहा कि जनपद हापुड़ के किसान वर्तमान समय में अनेक गंभीर समस्याओं से जूझ रहा हैं, जिनका शीघ्र समाधान अत्यंत आवश्यक है। किसानो की प्रमुख समस्याए है कि किसानो को गन्ना भुगतान समय पर कराया जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में लघु सिंचाई विभाग द्वारा तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसमें भारी स्तर पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। कार्य BOQ (Bill of Quantity) के अनुसार किया जाए।गेहूं खरीद केंद्रों पर व्याप्त अव्यवस्था को दूर किया जाए और किसानो का गेहू खरीदा जाए।बिजली उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर की समस्या से निजात दिलाई जाए।
ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई के लिए बिजली केवल दिन में दी जाती है, जबकि रात में आपूर्ति नहीं होती। साथ ही क्षेत्र में चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं और चोरी होने पर 10-15 दिन तक लाइन ठीक नहीं की जाती, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
किसानों को कृषि विभाग से फसलों के संबंध में उचित मार्गदर्शन, जानकारी और सहायता दिलाई जाए।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















