
चाइनीज़ मांझे की चपेट में आकर घायल हुई आठ साल की बच्ची
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित सगाई समारोह से वापस अपने माता-पिता के साथ बाइक पर सवार होकर लौट रही आठ साल की एक बच्ची चाइनीस मांझे की चपेट में आ गई जिससे बच्ची की गर्दन कट गई। इस दौरान उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। हालांकि बच्ची को काफी ज्यादा चोट आई है।
हापुड़ के कस्तला कासिमाबाद निवासी सोनू कश्यप रविवार की सुबह अपनी पत्नी लक्ष्मी और बेटे दिव्या के साथ ससुराल में आयोजित सगाई समारोह में शामिल होने के लिए मुक्तेश्वर गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के पश्चात तीनों लोग बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार सिंभावली के हरोड़ा फ्लाईओवर पर पहुंची तो पतंग में लगा जानलेवा मांझा बाइक पर आगे बैठी बच्ची दिव्या के गले में फंस गया। इस दौरान बच्ची चिल्लाने लगी जिसके बाद सोनू ने बाइक रोकी तो देखा कि बच्ची की गर्दन और हाथों पर गहरे घाव हो चुके थे। खून से लथपथ बिटिया चीख रही थी। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने बच्ची को उपचार दिया। बच्ची की सांस की नली सुरक्षित है।
मैक्स हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक डॉ. अभिषेक शर्मा (E.N.T.) अब हापुड़ में: 9927827214























