
हस्तिनापुर में हुई 7 वर्षीय अंगदवीर की हत्या के मामले में हापुड़ के बैंक में तैनात एरिया मैनेजर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हस्तिनापुर के जंगलों में गला रेत कर हुई सात साल के मासूम अंगदवीर की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए हस्तिनापुर पुलिस ने हापुड़ के एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर को गिरफ्तार कर लिया है जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है। फिलहाल बच्चों की मां से पूछताछ की जा रही है।
बताते चलें रामराज निवासी गुरु सेवक विदेश में नौकरी करते हैं जिनकी पत्नी गुरप्रीत कौर रामराज में ही रहती है। तीन साल पहले गुरप्रीत एक निजी स्कूल में अध्यापिका थी। जहां बस में आते-जाते समय उसकी मुलाकात हापुड़ स्थित एचडीएफसी बैंक के एरिया मैनेजर अर्पित पाराशर से हुई। दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ गई और अवैध संबंध बन गए। आपको बता दें कि दो-तीन दिन पहले अंगद वीर ने अपनी मां गुरप्रीत और अर्पित को एक साथ देख लिया। इसके बाद अर्पित को डर था कि कहीं वह उसका भेद न खोल दे। ऐसे में उसने उसकी हत्या की साजिश रची। बहला-फुसलाकर वह बच्चे को हस्तिनापुर के जंगल में ले गया। रास्ते में उसे आइसक्रीम खिलाई और उसकी पगड़ी से उसका मुंह बांध दिया और चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























