
विवाह कुंडली के साथ-साथ थैलेसीमिया की जॉच भी आवश्यक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रोटरी क्लब जिंदल नगर के तत्वावधान में जी0एस0 सुपरस्पेलिटी अस्पताल हापुड़ में थैलेसीमिया जांच शिविर एवं थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे संस्थान में अध्यनरत छात्र/छात्रओ ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच उपचार एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराना रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में रक्त वीरों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। रक्तदाताओं की हौसला.अफजाई करते हुए रोटरी क्लब के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रमेश अग्रवाल ने कहा कि थैलेसीमिया एक गम्भीर बिमारी है जिसकी शादी से पहले पहचान आवश्यक है। थैलेसीमिया को दो भागों में विभाजित किया जाता है। माइनर और मैजर । जिसमें यदि पुरूष माइनर व स्त्री माइनर थैलेसीमिया के लक्षण है तो २५ प्रतिशत सकारात्मक एवं पुरूष मेजर व स्त्री नकारात्मक तो 50 प्रतिशत सकारात्मक सम्भावना होती है। किसी भी परिस्थिति में स्त्री एवं पुरूष दोनो मेजर थैलेसीमिया से पीड़ित न हो इसका ध्यान रखना अति आवश्यक है। अन्यथा परिणाम आने वाली संतान के लिए अच्छे नही होगें। निश्चित रूप से संतान थैलेसीमिया से पीड़ित होगी। रक्तदान अमूल्य है, रक्तदान कर आप किसी अनजान व्यक्ति का जीवन बचाने में योगदान करते हैं। उन्होंने बताया कि रक्तदान से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती बल्कि नए रक्त के निर्माण से शरीर स्वस्थ रहता है। आपातकालीन परिस्थितियों में किसी को भी रक्त की आवश्यकता हो सकती है इसलिए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
दीपक अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान और पुण्य कार्य नहीं है।रक्तकोष में कभी कमी न आए इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। आपका छोटा सा योगदान किसी परिवार में खुशियां लौटा सकता है।
शिविर के सफल आयोजन में उपनिदेशक मनोज शिशौदिया, चिकित्सा अधीक्षक डा0 एस0 कुमार, एस एन सिंह, अनुराग शर्मा, अजय भट्ट, डी0के0 उपाध्याय, हरीश ध्यानी, अजय जोशी, के0के0 गुप्ता, अशोक अग्रवाल, दीपक कुमार एवं आनन्द कुमार और विशेष रूप से डॉ वनिता एवं अन्य अध्यापकों एवं चिकित्सक का सराहनीय योगदान रहा।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996

























