एलायंस का सम्मान समारोह










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एलायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 142 नॉर्थ के तत्वावधान में हापुड में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में एलायंस क्लब क्रिस्टल को सर्वश्रेष्ठ शाखा, माधव शाखा को आउटस्टैंडिंग शाखा तथा सर्वोत्तम शाखा को श्रेष्ठ शाखा के सम्मान से अलंकृत किया गया।
क्रिस्टल के अध्यक्ष रवि मोहन गर्ग, माधव के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल तथा सर्वोत्तम के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उनकी समर्पित टीम की निष्ठा, परिश्रम और सामूहिक भावना का प्रतिफल है।
विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल चेयरमैन डॉ. अनिल बाजपेयी ने कहा कि सेवा ही संगठन की आत्मा है। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति अपने स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य करता है, तब वह केवल सेवा नहीं करता, बल्कि एक जीवंत संस्कृति का निर्माण करता है।पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. अराधना बाजपेयी ने कहा कि सेवा का बीज जब समर्पण की भूमि में बोया जाता है, तब वह विश्वास के वृक्ष के रूप में फलता-फूलता है।समारोह में ईशु गुप्ता, डॉ. अराधना बाजपेयी, संध्या अग्रवाल, उर्मिला शर्मा एवं रजनी बंसल को विशेष पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
साथ ही आठ शाखाओं के अध्यक्षों
महक शाखा की सारिका गुप्ता, गौरव की पारुल अग्रवाल, यूथ क्लब की क्षमा शर्मा, यूनिवर्सल शाखा के जितेंद्र गुप्ता, गगन के सुधीर जैन, क्रिस्टल के रवि मोहन गर्ग, माधव शाखा के मोहित अग्रवाल तथा सर्वोत्तम के अरुण अग्रवाल को भी सम्मानित किया गया।








  • Related Posts

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली के अन्तर्गत बक्सर के निकट गुरुवार की शाम को सड़क पार कर रही एक महिला को एक मिनी…

    Read more

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): राज्यनिर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं डीएम अभिषेक पांडेय ने जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत की निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मिनी ट्रक ने महिला को कुचला

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    राशन की दुकान पर 100 कुंतल से अधिक खाद्यान्न का मिला अंतर, डीलर पर कार्रवाई

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    पिलखुवा: जल निगम अपनी बाउंड्री में तैयार कर रहा प्लांट

    एलायंस का सम्मान समारोह

    एलायंस का सम्मान समारोह

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित

    बदनोली में लगे टीबी शिविर से 118 रोगी हुए लाभान्वित
    error: Content is protected !!