
👁 34 views Views
हथौड़ा मारकर सिर फोड़ने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में निर्माण कार्य को लेकर हुए विवाद में महिला ने जेठ और जेठानी पर पति को हथौड़ा मारकर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्वाति ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह उसके पति कपिल कुमार घर पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान घर आए मिस्त्री को लेकर जेठानी अर्चना से विवाद हो गया। आरोप है कि अर्चना ने मिस्त्री को घर से जाने के लिए कहा। आरोप है कि कपिल कुमार ने इसका विरोध किया तो अर्चना हमला कर दिया। सीओ अनीता चौहान का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























