
रात 10 बजे के बाद अवैध रूप से शराब की बिक्री का आरोप
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रा के दौरान सरकार के निर्देश पर शराब के ठेकों को तिरपाल से ढक दिया गया है, लेकिन इसका कथित तौर पर कुछ सेल्समैन फायदा उठा रहे हैं। आरोप है कि निर्धारित समय के बाद भी चोरी-छिपे शराब की बिक्री की जा रही है।
हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर सामिया गार्डन के सामने स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोप लगाया जा रहा है कि रात 10 बजे के बाद भी तिरपाल की आड़ में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे सरकारी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तिरपाल के पीछे से देर रात तक शराब का कारोबार जारी रहता है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद आबकारी विभाग और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















