
👁 47 views Views
जमीन कब्जाने के प्रयास का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गोहरा आलमगीरपुर के रहने वाले अजय नागर पुत्र मेहर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं जो धमकी दे रहे हैं। उसके हिस्से की फसल को आरोपियों ने काट दिया और अब लगातार धमका रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















