
हापुड़: दक्ष होटल के संचालक व तीन अज्ञात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने देहात क्षेत्र में स्थित दक्ष होटल के संचालक गौरव और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बिट्टू पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम ट्याला की तहरीर पर यह कार्रवाई की है।
मामला 17 जुलाई का है जब बिट्टू किसी काम से असौड़ा की तरफ आया था तो दक्ष होटल, मेरठ रोड के सामने दक्ष होटल चलाने वाले गौरव व उसके दो-तीन साथियों ने उसके साथ मारपीट की और उसे पीटा जिससे उसके दाहिने कान में चोट आई है। आरोपी भागते समय पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























