
शिवरात्रि व कांवड़ यात्रा को लेकर बाबूगढ़ पुलिस सतर्क, कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ में आगामी श्रावण शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए बाबूगढ़ पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थाओं को और मजबूत करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रवीण कुमार, एसएसआई नवीन कुमार गौतम तथा पुलिस बल ने बाबूगढ़ छावनी क्षेत्र के बछलौता रोड सहित प्रमुख बाजारों और चौराहों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का बारीकी से परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों द्वारा लगाए गए निजी सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली को भी देखा और यह सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे सही तरीके से काम कर रहे हों। साथ ही मुख्य चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर लगे कैमरों की निगरानी व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















