
👁 8 views Views
पिकअप सवारों पर मारपीट कर रुपए छीनने का लगाया आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर निवासी मुनकाद अली ने दो पिकअप सवार दो लोगों पर मारपीट कर तीन हजार रुपए छीनने का आरोप लगाया है। 28 जुलाई को मुनकाद मुरादाबाद से घर लौट रहा था। बृजघाट में बागड़पुर रोड पर सामने से आई पिकअप ने उनकी गाड़ी को रोका। उसमें सवार दो लोगों ने मुनकाद के साथ मारपीट की और पैसे छीन लिए। क्षेत्राधिकारी राहुल यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG




















