बृजघाट रामलीला समिति के अखिल अध्यक्ष चुने गए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल बृजघाट की भागीरथी रामलीला समिति के लिए शुक्रवार की शाम को आयोजित एक बैठक में अखिल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। ब्रजघाट गंगानगरी में शुक्रवार की शाम को भागीरथी रामलीला कमेटी की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व सभासद ओमप्रकाश पहलवान और संचालन उदयवीर चौहान ने किया। बैठक में सर्वसम्मति के आधार पर अखिल शर्मा को रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पद घनश्याम शर्मा को महामंत्री और विकास यादव को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवनियुक्त अध्यक्ष को कार्यकारणी के गठन के लिए भी अधिकृत कर दिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सीएस यादव ने पिछले साल की आय व्यय का ब्यौरा पेश किया।
इस मौके पर गंगा सभा आरती समिति के संचालक कपिल नागर, श्री गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष विनय मिश्रा, सभासद अरुण गौड़, पूर्व सभासद सतनाम यादव, मनोज गोयल, अनिल रस्तौगी, मूलचंद यादव, राकेश डिश, देवीदास कश्यप, पीयूष गोयल समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586


























