ट्रस्ट की भूमि बेचने वाले दो सगे भाइयों का जेल जाना निश्चित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री राधावल्लभ लाल जी ट्रस्ट हापुड़ की भूमि को बेचने वाले दो सगे भाइयों का जेल जाना तथा ट्रस्ट की भूमि को कब्जेधारियों के चंगुल मुक्त होना निश्चित है। इस सिलसिले में एक पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने 6 माह तक जांच करने के उपरांत धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अब पुलिस एक बार फिर जांच करने तथा तथ्य जुटाने मे जुटी है।
श्री राधावल्लभ लाल जी ट्रस्ट हापुड़ के अंतर्गत आर्यनगर हापुड़ में स्थित श्री राधावल्लभ मंदिर व धर्मशाला आदि का संचालन करती है और ट्रस्ट की मंदिर के आस-पास पर्याप्त भूमि है। ट्रस्ट की भूमि पर कब्जेधारियों ने धोखाधड़ी करके कई टुकड़ों में बेच दिया। एक पीड़ित संदेह होने पर उप लोकायुक्त में याचिका दाखिल कर दी। उप-लोक आयुक्त लखनऊ द्वारा मंडलायुक्त मेरठ के माध्यम से कराई गई जांच में यह तथ्य उजागर हुआ है कि कब्जेधारियों द्वारा टुकड़ों में बेची गई जमीन पर उनकों न तो कोई बेचने का अधिकार है और न ही मालिकाना हक है।
इस सिलसिले में ट्रस्ट की भूमि को खरीदने वाले लोगों में हड़बड़ी मची है और उन्होंने अपनी भूमि के टुकड़ों को बेचने का सौदा बाजार में निकाल दिया, परंतु कोई खरीददार नहीं है। अब समझा जाता है कि शासन द्वारा किसी भी वक्त बुलडोजर ट्रस्ट की भूमि को कब्जेधारियों से खाली कराने के लिए घूम सकता है। जांच अधिकारी स्टाम्प लेखक तथा रजिस्ट्रार से भी पूछताछ कर सकता है कि तथ्यों के जाने बगैर ट्रस्ट की भूमि को कैसे बेच दिया गया।
फिलहाल अब वह दिन दूर नहीं जब ट्रस्ट की भूमि को बेचने वाले दो सगे भाई सलाखों के पीछे होंगे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























