हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के पहले दिन शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में जनपद हापुड़ के नौ परीक्षा केंद्रों पर 8,208 परीक्षार्थियों में से कुल 3187 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 5021 अनुपस्थित रहे। चेकिंग के पश्चात ही अभ्यर्थियों को भीतर प्रवेश दिया गया। देरी से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिला।
जनपद के नौ परीक्षा केंद्रों पर उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम दिन आयोजित परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जो अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे उन्हें चेकिंग के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी की निगरानी में ही परीक्षा संपन्न हुई।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























