नए वर्ष का प्रथम दिन अलका निम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया










नए वर्ष का प्रथम दिन अलका निम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाया

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नमामि गंगे गंगा की जिला संयोजिका व समाजसेविका अलका निम ने नए साल का प्रथम दिन मनाया जहां उन्होंने वृद्धजनों को नववर्ष की शुभकामनायें दी। इस दौरान समाज सेविका ने अपनी पुत्रवधू साक्षी निम के साथ वृद्ध आश्रम में रहे वृद्धजनों को गर्म शॉल, मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि का वितरण कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। अपने बीच समाज सेविका अलका निम को देख बुजुर्गों की खुशी का ठिकाना न रहा। इस अवसर पर बुजुर्गों ne अलका निम व पुत्रवधू को आशीर्वाद दिया। अलका निम ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं, दूसरों के लिए जीना सीखें। साथ ही सेवा भाव से उन लोगों की मदद करनी चाहिए जो जरूरतमंद है।

वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग नव वर्ष के अवसर पर बातचीत कर रहे थे। तभी अलका निम उनके बीच पहुंची। न्यू ईयर पर अपने बीच अलका निम को देख बुजुर्गों की खुशी का ठिकाना ना रहा। इस दौरान वह बेहद प्रसन्न हुए और उन्होंने अलका निम को शुभकामनाएं दी। इस दौरान अलका निम ने बुजुर्गों को शॉल, रेवड़ी, गजक, मूंगफली आदि का वितरण किया। साथ ही नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। आपको बता दें कि अलका निम समय-समय पर समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा कर अन्य लोगों को भी प्रेरित करती हैं।

JMS WORLD SCHOOL : ADMISSION OPEN || 9359844808 || NH-9, HAPUR BYPASS, HAPUR








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!