
सड़क हादसे में घायल अजय ने तोड़ा दम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली निवासी अजय सैनी पुत्र कृपाल सैनी सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिनका 49 दिनों तक उपचार चला। उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं गमगीन माहौल में काली नदी पर मंगलवार को अजय का अंतिम संस्कार किया गया।
आपको बता दें कि मामला 25 अगस्त की शाम का है जब 42 वर्षीय अजय बाबूगढ़ छावनी जा रहे थे। जैसे ही वह बैंक ऑफ़ इंडिया के बराबर में सर्विस रोड पर पहुंचे तो एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उनके सिर में काफी गहरी चोट आई। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ में दो दिन उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 13 अक्टूबर मंगलवार की तड़के 2:00 बजे अजय सैनी की मौत हो गई। परिजनों ने गांव लालपुर के गौरव पर लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाया। उसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। गमगीन माहौल में अजय का अंतिम संस्कार किया गया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















