
पंचायत बाबूगढ़ छावनी में एंटी लार्वा का छिड़काव, वार्ड नंबर-1 में चला अभियान
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): नगर पंचायत बाबूगढ़ छावनी में वार्ड नंबर-1 में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव किया गया। नगर पंचायत के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने और उनके प्रजनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है।
नगर पंचायत द्वारा साफ-सफाई और जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। एंटी लार्वा दवा के छिड़काव से मच्छरों के प्रकोप को कम करने तथा डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव में मदद मिलेगी। नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही नागरिकों को बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






















