
पिलखुवा: नाले में गिरी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में गांव लौट रहे एक युवक की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा गिरी। हादसे के दौरान चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार के नाले में गिरने से पहले ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार, गांव परतापुर निवासी गौरव कार से पिलखुवा से अपने गांव लौट रहे थे। परतापुर से शामली की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाले में जा गिरी। कार के नाले में फंस जाने के कारण चालक को बाहर निकालने में काफी परेशानी हुई।
इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत कर कार को नाले से बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और उसकी जान बच गई।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने वाहन चालकों से अपील की कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179






















