
पिलखुवा: एक बाइक पर छह छात्र सवार, यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा से यातायात नियमों का उल्लंघन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बाइक पर छह छात्र सवार दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पांच छात्र बाइक पर बैठे हैं, जबकि छठे छात्र को गोद में बैठाया हुआ है।
एक बाइक पर छह छात्रों के इस तरह सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस तरह बाइक पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाकर यात्रा करना हादसे का कारण बन सकता है। इससे बाइक सवार छात्रों के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की जाती है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















