
पीरनगर सूदना में महिलाओ को किया जागरूक
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी एवम् जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को ग्राम पीर सूदना में महिला जागृति फाउंडेशन के साथ मिशन शक्ति 6.0 के अंतर्गत महिलाओं को महिला सम्बन्धित विभागीय सभी योजनाओं की जानकारी डिस्ट्रिक्ट मिशन कार्डिनेटर नेहा त्यागी के द्वारा दी गई एवम् सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई,साइबर क्राइम के बारे में बताया गया एवं साइबर क्राइम नंबर 1930 के बारे में जानकारी दी गई और महिलाओ को स्वयं सहायता समूह से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जुड़ने के लिए जागरूक किया गया जिसमें प्रोजेक्ट हेड अभिषेक मिश्रा ने भी बालिकाओं को दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल प्रशिक्षण से जुड़ने एवं संस्था की विजिट करने के लिए जागरूक किया और महिलाओ और बालिकाओं आत्मनिर्भर भारत बनाने में सहभागिता करने के लिए जागरूक किया गया। डिस्ट्रिक्ट मिशन कॉर्डिनेटर नेहा त्यागी जी एवं जेंडर स्पेशलिस्ट मुस्तकीम अहमद उपस्थित रहे।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






















