
मोमबत्ती की रोशनी में ताश से मुकद्दर आजमा रहे सात जुआरी दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मोमबत्ती की रोशनी में ताश से पत्ता मांग खेल रहे सात जुआरियों को पुलिस ने मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद धर दबोचा। पुलिस ने मौके से ताश, मोमबत्ती व उनके कब्जे से 4700 बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि अगस्त पर निकली हापुड़ कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की चमरी फाटक के पास एक गोदाम के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने सूचना को सटीक मानकर मौके पर छापा मारा और जुआरियों को घेर लिया। पुलिस ने जुआ खेल रहे हापुड़ के मोहल्ला पीर बाहुद्दीन के नदीम, शाहरुख, आरिफ, फैजान, फरदीन, सलमान व मोती कॉलोनी के उबेद को धर दबोचा। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 4700 रुपए तथा मौके से ताश, प्लास्टिक पिन्नी, व मोमबत्ती बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोमबत्ती की रोशनी में मांग पत्ता खेल रहे थे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






















