हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कृषि विभाग की छापेमारी लगातार जारी है. मंगलवार को जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में कृषि विभाग की टीम ने 24 दुकानों पर छापेमारी कार्रवाई की. इस दौरान तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया जबकि 8 दुकानदारों को चेतावनी दी गई. वहीं उर्वरक के नौ नमूने लिए गए.
मंगलवार को कृषि विभाग की टीम ने जनपद के हापुड़, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र की 24 दुकानों पर छापा मारा.
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में सात दुकानों पर छापेमारी की गई जहां अनियमितता मिलने पर छह दुकानदारों को चेतावनी दी गई. धौलाना तहसील क्षेत्र में 10 दुकानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के तीन नमूने लिए जबकि तीन दुकानदारों को नोटिस और दो को चेतावनी जारी की गई. वहीं हापुड़ तहसील क्षेत्र में सात दुकानों पर छापेमारी करते हुए उर्वरक के पांच नमूने लिए.
ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा
DIAGNOVET: अल्ट्रासाउंड, एक्स रे, ब्लड टेस्ट के लिए सम्पर्क करें: 8865800700























