👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद का आह्वान हापुड़ में बेअसर दिखा. हापुड़ में 20 जून सोमवार को दुकानदारों ने दुकानें खोली और खरीदार भी बाजार में खरीदारी के लिए पहुंचे. सुरक्षा की दृष्टि से जनपद हापुड़ के विभिन्न इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा. अग्निपथ योजना के विरोध में विभिन्न संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया जिसका असर हापुड़ में नजर नहीं आया. भारी सुरक्षा के बीच हापुड़ के बाजार खुले जहां ग्राहक भी पहुंचे.























