हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिला न्यायालय की भूमि के लिए धनराशि शासन द्वारा जारी कराने की मांग को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ताओं का धरना 14वें दिन यानी सोमवार को भी जारी रहा. मंगलवार को अधिवक्ता सड़कों पर उतरेंगे और अपनी मांग के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे यदि शासन ने अधिवक्ताओं की मांग पर ध्यान नहीं दिया तो बुधवार को अधिवक्ता धौलाना बार एसोसिएशन के सहयोग से पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा को फ्री करा कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे.
आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में जिला न्यायालय की भूमि के लिए धनराशि की मांग को लेकर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता पिछले 14 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. अधिवक्ताओं का यह है प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा जहां अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, सचिव रविंद्र सिंह निमेष के नेतृत्व में पवन गुर्जर, मनोज चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, भोपाल सिसोदिया, राहुल शर्मा आदि ने धरना स्थल पर धरना दिया.
बार ने इस दौरान एक अहम फैसला लिया जिसके तहत अधिवक्ता सुबह मंगलवार को सड़कों पर उतरेंगे और तहसील चौपला से अतरपुरा चौपला, कोठी गेट पुलिस चौकी, बुलंदशहर रोड से होकर न्यायालय परिसर में धरना देंगे. अधिवक्ताओं का कहना है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो बुधवार को सड़क पर उतरकर छिजारसी टोल प्लाजा को फ्री कराएंगे.
SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS

























