
👁 1 views Views
हापुड़,सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ की तहसील धौलाना में अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को चौकी प्रभारी के खिलाफ जमकर हंगामा कर नारेबाजी की और दरोगा को बर्खास्त कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने कहा कि धौलाना तहसील के अधिवक्ता मानसिंह तोमर निवासी पिलखुवा के क्षेत्र में गुरुवार की रात चोर घुस आए। चोर की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने क्षेत्रवासियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जिसका अधिवक्ता मानसिंह तोमर ने विरोध किया। ऐसे में अधिवक्ता के साथ ही दरोगा ने अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद अधिवक्ता एकत्र हुए जिन्होंने जमकर नारेबाजी की और दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
























