हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में अवैध निर्माण के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. अवैध निर्माण व अतिक्रमण करने वालों को प्रशासनिक अधिकारी बख्शने के मूड में नहीं है. हापुड़ की मेरठ रोड पर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जहां निर्माणाधीन इमारत के निर्माण के दौरान किए गए अतिक्रमण को अधिकारियों ने जेसीबी मशीन की मदद से ढहा दिया.
बता दें कि आजकल हापुड़ की हर गली में निर्माण जोरों पर है जिनमें से कई अवैध निर्माण है. भवनों और इमारतों का निर्माण कराने वाले एचपीडीए को ही सर्वे सर्वा मानते हैं. मन में गलतफहमी पालने वाले इन लोगों में अन्य विभाग के चाबुक का जरा भी खौफ नहीं होता जो बेखौफ होकर अतिक्रमण और अवैध निर्माण करते हैं. हापुड़ सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे और नगरपालिका की टीम के साथ मिलकर कार्रवाई की जहां निर्माणाधीन इमारत के स्वामी द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को हटवाया और कार्रवाई की. आपको बता दें कि हापुड़ की मेरठ रोड के साथ विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण तेजी से चल रहा है. ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर पहुंचकर टेंपरेरी मीटर की जांच करनी चाहिए. कई ऐसे स्थान है जहां निर्माणाधीन इमारतों में बिना अस्थाई कनेक्शन के ही निर्माण चल रहा है जो कि असंभव है. इसके साथ ही कई मामले ऐसे हैं जिन्होंने कनेक्शन लिया हुआ है वह स्वीकृत लोड से अधिक लोड डाल रहे हैं. आपको बता दें कि एचपीडीए के अधिकारी वैसे तो एक गली में हो रहे निर्माण पर तुरंत शिकंजा कसते हैं लेकिन इस इमारत के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही पर अधिकारियों द्वारा शिकंजा क्यों नहीं कसा गया?






















