
हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ को रेक पॉइंट पर के. एफ. एल. की 1140 मी. टन यूरिया प्राप्त हुई।
जनपद के कृषकों को वर्तमान खरीफ सीजन में यूरिया की पर्याप्त सुलभ उपलब्धता बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी हापुड़ के निर्देशों में इस यूरिया आपूर्ति के लिए लखनऊ मुख्यालय में विगत कई दिनों से संपर्क किया जा रहा था। आज इस यूरिया की आपूर्ति होने पर रेक पॉइंट पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया।
इस यूरिया आपूर्ति को मिला कर आज जनपद में 7720 मी टन यूरिया ( लगभग एक लाख 71 हजार बैग्स ) और लगभग 3170 मी टन डी. ए. पी. ( लगभग 63 हजार बैग्स ) उपलब्ध हैँ, जोकि वर्तमान खरीफ मौसम के लिए पर्याप्त है।
माननीय कृषि मंत्री जी, उ. प्र. सरकार द्वारा नियमित अंतराल पर खाद उपलब्धता की समीक्षा की जाती है और जनपद की मांग के अनुसार विभाग द्वारा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जनपद में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिदिन खाद उपलब्धता की समीक्षा की जा रही है और किसी भी दशा में खाद की कालाबाजारी, ओवर रेटिंग और टैगिंग नहीं होने दी जाएगी।























