हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के जिला अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ के पद पर तैनात डॉक्टर रूपाली गुप्ता को गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक के पास महागुन मॉल में स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर प्रैक्टिस करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया था जिनकी रिपोर्ट सीएमओ द्वारा तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के साथ-साथ अपने अधिकारियों को भेज दी है। जल्द ही सरकारी चिकित्सक पर कार्रवाई भी हो सकती है।
दरअसल डॉक्टर रूपाली गुप्ता सरकारी कार्यों में गैरहाजिर रहती थी। साथ ही उनका मरीजों से व्यवहार भी ठीक नहीं था। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया और शनिवार को टीम ने गाजियाबाद स्थित निजी क्लीनिक पर छापा मारा जहां एसीएमओ डॉक्टर वेद प्रकाश ने क्लीनिक पर जाकर उनसे परामर्श लिया था जिसकी उन्होंने वीडियो बना ली। रंगे हाथों पकड़ने की सूचना तत्काल चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के महानिदेशक, डीएम प्रेरणा शर्मा और सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी को दी गई थी। डॉ सुनील कुमार त्यागी ने जांच रिपोर्ट चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं के महानिदेशक, जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, जिला अस्पताल के सीएमएस को डाक से भेज दी है और रिपोर्ट के साथ उन्हें पेन ड्राइव से वीडियो भी भेजी गई है। कभी भी डॉक्टर रूपाली गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






















