👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में स्थित कांहा गौशाला में सोमवार की रात निर्माणाधीन भवन का लेटर भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
गौशाला के व्यवस्थापक बृज किशोर बंसल ने बताया कि गौशाला में पिछले कुछ दिनों से गोवंश के ठहराव के लिए भवन निर्माण किया जा रहा है। सोमवार की रात मिस्त्री और मजदूर अपना कार्य पूरा कर चले गए थे। सोमवार की देर रात को अचानक से लेटर भरभराकर गिर गया। इस दौरान कोई घायल नहीं हुआ।
29 दिसंबर को लग रहा है FREE HEALTH CAMP: 7017732103






















