
श्री राम कथा में शामिल हुए महानिर्वाणी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के ततारपुर क्षेत्र स्थित श्री गुप्तेश्वर महादेव शक्तिपीठ धाम, ऋषि आश्रम में इन दिनों भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है। यहां चल रहा 100 कुण्डीय होमात्मक श्री शिव शक्ति महायज्ञ एवं दिव्य श्री राम कथा श्रद्धालुओं के लिए एक अद्भुत आध्यात्मिक उत्सव बन गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक परिसर में वेद मंत्रों की गूंज, हवन की पवित्र सुगंध, भजन-कीर्तन की मधुर लहरियां और संतों के दिव्य प्रवचन वातावरण को पूर्णतः आध्यात्मिक बना रहे हैं। हर आगंतुक यहां आकर आत्मिक शांति और दिव्य ऊर्जा का अनुभव कर रहा है।
मंगलवार को महानिर्वाणी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री विशोकानंद जी महाराज और हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम के पीठाधीश्वर स्वामी यशवर्धनाचार्य जी महाराज भी कथा में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन और मार्गदर्शन परम पूज्य श्री ऋषि जी महाराज (ऋषि आश्रम, ततारपुर) के सानिध्य में किया जा रहा है। यज्ञाचार्य वैष्णवाचार्य श्री उपेन्द्रानाथ जी महाराज (हाथरस) द्वारा वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ 100 कुण्डों में होमात्मक यज्ञ का विधिवत संचालन हो रहा है। वहीं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री यतींद्रानंद गिरी जी महाराज (जीवन दीप आश्रम, रूड़की) अपने मधुर वचनों से श्रद्धालुओं को दिव्य श्री राम कथा का अमृतपान करा रहे हैं। यह विशाल महायज्ञ शुक्रवार, 7 नवम्बर को वैदिक विधि-विधान के साथ प्रारम्भ हुआ था और रविवार, 16 नवम्बर तक चलेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















