मेरठ रेंज के सभी जनपदों में ऑपरेशन ब्लैक कैट शुरु












मेरठ रेंज के सभी जनपदों में ऑपरेशन ब्लैक कैट शुरु
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ रेंज के अंतर्गत हापुड व बुलन्दशहर सहित सभी जनपदो में 12 नवम्बर 2025 से ऑपरेशन ब्लैक कैट अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत कारों पर ब्लैक फिल्म/काले शीशे लगाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराना पुलिस की प्राथमिकता है, परंतु ब्लैक शीशे लगी कारों के सड़कों पर चलने की शिकायतें प्राप्त हुई है, जिससे अपराध की संभावनाएं बढ़ती हैं तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
इसी के दृष्टिगत महिलाओं व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु “ऑपरेशन ब्लैक कैट” आरंभ किया गया है। इस अभियान के तहत ब्लैक शीशे वाले वाहनों की चैकिंग कर तत्काल कार्यवाही की जाएगी।
डीआईजी मेरठ रेंज द्वारा रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को निर्देशित किया गया है कि अभियान को गंभीरता एवं कड़ाई से लागू कराया जाए।

➡️ उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी काली फिल्म या टिंटेड ग्लास लगे वाहन पाए जाएंगे, उन्हें तत्काल सीज किया जाएगा तथा वाहन स्वामी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई

99 स्टोर से स्पोर्टस के चार जोड़ी जूते खरीदें 999/- रुपए में: 8191820867







  • Related Posts

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    🔊 Listen to this चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में गढ़ से स्याना मार्ग रेलवे लाइन की मरम्मत के…

    Read more

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में अज्ञात कार सवारों द्वारा कई राउंड फायरिंग…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हापुड़ के किसान ने देशभर में रोशन किया हापुड़ का नाम

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    हाइवे पर दौड़ती गाड़ी की छत पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में शामिल होने की अपील

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

    हापुड़: पुजारी की पत्नी ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
    error: Content is protected !!