हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ष 2014 में मुकीमपुर के जंगलों में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनाया गया था। इस प्लांट का संचालन एकार्ड हाइड्रो प्राइवेट लिमिटेड फर्म द्वारा किया जा रहा है जिसपर आरोप है कि वह ग्रामीण क्षेत्र से कचरा ले रहा है। नगर पालिका शहरी क्षेत्र के कूड़े का निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट संचालक को 82 रुपए प्रति टन कचरा के हिसाब से निस्तारण शुल्क देता है।
आपको बता दें कि नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कर्मियों ने ग्रामीण क्षेत्र से कचरा लेकर उसे डंप करने का मामला सामने आया है। जांच के लिए तीन सदस्य की टीम गठित की गई है। सफाई निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने एवं दोषी पाए जाने पर प्लांट कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























