सड़क किनारे पड़े कूड़े में आग लगने से लोग हो रहे परेशान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अयादनगर में सड़क किनारे पड़ा कूड़ा लोगों के लिए आफत बना हुआ है। आलम तो यह है कि कभी भी इस कूड़े में आग लग जाती है जिसकी वजह से क्षेत्रवासियों को जहरीली हवा में सांस लेना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग मामले में कार्रवाई करें जिससे उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहे बुरे असर को रोका जा सके।
गांव अयादनगर के लोग इन दिनों बेहद परेशान हैं। सड़क किनारे कूड़ा पड़ा रहने से यह बीमारियों का नया पता बन चुका है। ऐसे में लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है। आने जाने में बदबू का सामना करना पड़ता है। आसपास क्षेत्र के लोगों को काफी ज्यादा असुविधा हो रही है। वहीं इस कूड़े में कभी भी आग लग जाती है जिसकी वजह से लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे में वातावरण भी प्रदूषित हो उठता है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586
























