👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गढ़ बांगर में कृषि भूमि के कुछ हिस्से के दस्तावेज तैयार कराकर फर्जी तरीके से बैनामा कराने का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के मोहल्ला चेटा वाली मढ़ेया के कमल सिंह का आरोप है कि उसकी भूमि का कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा करा लिया। आरोपी ने पीड़ित को डरा धमकाकर शांत कर दिया। पुलिस ने कोर्ट की आदेश पर कार्रवाई करते हुए छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























