हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर के बहुचर्चित राजीव कंसल की मौत के मामले में आरोपी अग्रिम जमानत के लिए प्रयास में है, जिसके लिए वकीलों की एक टीम तैयार की गई है। यदि आरोपी अग्रिम जमानत प्राप्त कर लेते है, तो फिर नियमित कराने के प्रयास किए जाएंगे।
मृतक राजीव कंसल के पिता पूरनमल पहले ही पुलिस कार्य प्रणाली पर असंतोष व्यक्त कर चुके है। बता दें कि राजीव कंसल ने सूदखोरों के सूद से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। सूदखोर ब्याज पर ब्याज वसूल रहे थे।
मृतक के पिता ने पुलिस रिपोर्ट में चार को नामजद करते हुए अरविंद गोयल पर साजिश के तहत दुकान व गोदाम कम कीमत पर लेने का आरोप लगाया है। यदि आरोपी अग्रिम जमानत पाने में सफल हो जाते है, तो यह पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रशन चिन्ह खड़े हो जाएंगै और राजीव कंसल की मौत एक पहेली बनकर रह जाएगी।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का सही समय , पाएँ प्लॉट वो भी HPDA approved, 80% लोन सुविधा, Call 9540030099























