👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल बेसबॉल का डंडा बरामद किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी ईदगाह कॉलोनी का फुरकान है। बता दें कि हापुड़ के अतरपुरा चौपला से पुलिस ने फुरकान को गिरफ्तार किया जिस पर धारा 302/325/120 बी/34 के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि आरोपी पर हत्या का आरोप है।
NEW YEAR OFFER: SS Fastfood दे रहे हैं 10 % की छूट, 8979755041


























