👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गरीबों का निवाला डकारने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे एक धंधेबाज के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाना हापुड़ देहात में दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि वाहन स्वामी जयप्रकाश है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
एक सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जगन्नाथ राणा ने दो दिन पहले धनौरा के एक ट्रक को पकड़ा था जिसमें राशन का गेहूं लदा था। छापामार कार्रवाई के दौरान धंधेबाज व वाहन चालक मौके से फरार हो गए। जांच पड़ताल के दौरान टाटा-407 में छह क्विंटल गेहूं राशन का पाया गया और लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रुप से भंडारण किया गया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
NEWYEAR BLAST: Donalds पर पाएं 15% तक Discount, 9602205929





















