
आंटी से हथियार निकाल धमकी देने का आरोप, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव सलाई के रहने वाले अब्दुल कादिर पुत्र जाकिर अली ने देहात थाने में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की सुबह करीब 11:00 बजे वह नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था। तभी उसके मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया जिसने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी नाई की दुकान पर पहुंच गया और दुकान से बाहर निकलते ही पीड़ित के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और विरोध करने पर अपनी अंटी से हथियार निकाला जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों को एकत्र होता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






















