सेल्समैन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप, एसपी ने जांच का दिया आश्वासन












सेल्समैन की हत्या कर शव फेंकने का आरोप, एसपी ने जांच का दिया आश्वासन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में बम्बे के पास मिले शराब के ठेके के सेल्समैन की मौत के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। गुरुवार को गांव डहाना के लोग एसपी ऑफिस पहुंचे और एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि मामले की आधिकारिक स्तर से जांच कराई जाएगी जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।

ग्रामीणों का कहना है कि मुनेंद्र उर्फ मोनू गांव सपनावत के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समैन था। कुछ दिनों से ठेके के दूसरे सेल्समैन से उसका विवाद चल रहा था। 21 दिसंबर को दूसरे सेल्समैन ने ठेके के प्रबंधक व अन्य लोगों के साथ मिलकर मनिंदर उर्फ मोनू की हत्या कर दी जिसके बाद शव को गांव सपनावत के पास बम्बे के निकट फेंक दिया। 22 दिसंबर को हत्या आरोपियों ने मुनेंद्र उर्फ मोनू का शव बम्बे के पास फेंक दिया। शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मोनू का शव अर्ध नग्न अवस्था में था। ग्रामीणों का कहना है कि उसके चेहरे और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। ऐसे में उन्होंने कार्रवाई की मांग करते हुए एसपी को पत्र सौंपा। एसपी ने जांच का आश्वासन दिया है।

कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601







  • Related Posts

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    🔊 Listen to this पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर टोलककर्मी और कार…

    Read more

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    🔊 Listen to this कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंसहापुड़, सीमन (ehapurnews.com):कड़कड़ाती ठंड में लोगों को सर्दी से राहत दिलाने हेतु एलायंस आगे आए और अन्य…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    पिलखुवा: कार सवारों की टोल कर्मियों से हुई कहासुनी

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    कड़कड़ाती ठंड में लोगों को राहत दिलाने आगे आए एलायंस

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में हापुड़ नगर पालिका कर्मियों समेत 14 पर मुकदमा दर्ज

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    शुगर मिलों ने किया 7.83 करोड़ का भुगतान

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    चार दिन तक बंद रहेगा स्याना 51सी रेलवे फाटक

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

    कार सवारों ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज
    error: Content is protected !!