
गढ़मुक्तेश्वर में गंगा बाढ को रोकने के कार्य को डीएम ने देखा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के कच्चा घाट क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा बरसात के दौरान संभावित कटान को रोकने हेतु कराए जा रहे कार्यों का जनपद हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने विस्तृत निरीक्षण किया।डीएम ने निरीक्षण के दौरान मौके पर चल रहे विभिन्न कार्यों जैसे तटबंध सुदृढ़ीकरण, बालू एवं मिट्टी भराई एवं अन्य सुरक्षात्मक उपायों की स्थिति का गहनता से अवलोकन किया गया तथा उनकी गुणवत्ता की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि संवेदनशील स्थानों की विशेष पहचान कर वहां अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए जाएं तथा आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई हेतु संसाधनों एवं मानवबल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उक्त कार्यों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित बाढ़ एवं कटान की समस्या को प्रभावी रूप से नियंत्रित करना तथा जनधन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिससे बरसात के मौसम में किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























