
टॉफी देने के बहाने बच्ची से अश्लील हरकत का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले एक शख्स पर अपनी पांच वर्षीय बेटी के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 28 अगस्त को उनकी बेटी घर से कुछ दूरी पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले करीब 60 वर्षीय व्यक्ति ने टॉफी देने के बहाने बच्ची को अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां उसने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की।
कुछ समय बाद जब बच्ची घर पहुंची तो उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
जीपीएस की मदद से दिल्ली से चोरी हुई गाड़ी पकड़ी, आप भी लगवाएं जीपीएस ट्रैकर: 8126293996


















