
राम मंदिर के दान पात्र से करोड़ों की चोरी के विरोध में आप का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): अयोध्या के श्री राम मंदिर के दान पात्र से हुई करोड़ों रुपए की चोरी के विरोध में रविवार को हापुड़ में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तहसील चोपला पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। आज के विरोध का आह्वान आप पार्टी हाई कमान ने किया था। प्रदर्शनकारियों ने चंदा चोरों गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए दान पात्र से चंदा चोरी की घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जेल में डालने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अनवर चौधरी, नरेंद्र सोलंकी, ऋषिपाल एडवोकेट, हीरालाल जेनवाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार को बैनर व तख्तियां लेकर हापुड़ के तहसील चौराहा पर एकत्र हुए। बैनर व तख्तियों पर राम मंदिर से चंदा चोरी के विरोध में नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मंदिर से चंदा चोरी होना घोर निंदनीय अपराध है और दोषी को जेल में डाला जाए।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739























