
कड़ी जांच के बाद ही नीट अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में रविवार को नीट परीक्षा चार केंद्रो एसएसबी इंटर कॉलेज, श्री शांति स्वरूप कृषि इंटर कॉलेज, दीवान इंटर कॉलेज, पाठशाला इंटर कॉलेज में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहे।
परीक्षा केंद्र पर पहुंचे परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। हापुड़ में 2104 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी है।
परीक्षा केंद्रों पर पुलिस व मजिस्ट्रेटरों ने कड़ी निगरानी रखी और सामाजिक तत्व दूर-दूर तक नजर नहीं आए।
अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुबह 11:00 बजें ही पहुंचना शुरू कर दिया था और दोपहर बाद 1:30 परीक्षा केंद्र के द्वारा बंद कर दिए गए नीट यूजी की पुनर्परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 तक आयोजित की गई।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























