
असाध्य रोगों से बचाव के लिए अपनाएं योग : मनोज सिसोदिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आज स्थानीय जी एस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में 12वे योग दिवस के अवसर पर स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग द्वारा योग संगम का आयोजन किया गया जिसमें 700 से अधिक छात्र छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने प्रतिभाग किया
इस अवसर पर उदघाटन भाषण में कॉलेज की प्राचार्या डॉ भावना सिंह ने कहा कि यदि हम योग को अपने दैनिक जीवन में अपना लें तो स्वास्थ्य प्राप्ति तो होनी तय है साथ ही साथ वृद्धावस्था जन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा इसलिए हमे जितना जल्दी हो सके योग को अपने जीवन का अंग बना लेना चाहिए और स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ना चाहिए
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डिप्टी डायरेक्टर श्री मनोज सिसोदिया जी ने बताया कि जी एस विश्वविद्यालय स्वास्थ्य के क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर अपना योग दान दे रहा है इसी दौरान यह ध्यान में आ रहा है कि पिलखुवा और आसपास के क्षेत्र में कैंसर जैसे अनेक असाध्य रोग तेजी से जड़ पकड़ रहे हैं इसलिए हमे आज ही अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए योग और आयुर्वेद वर्णित दिनचर्या इत्यादि का पालन करना चाहिए ताकि इन असाध्य रोगों से समय रहते बचाव हो सके ।
स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अतुल सारोक्ते इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की एवं उपस्थित अतिथियों ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर विजेताओं का उत्साह वर्धन किया
योगासन प्रतियोगिता में कु. निकिता, अभय सिंह एवं प्रियांक मित्तल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया
पोस्टर प्रतियोगिता में विपुल प्रताप सिंह, कु. इशिका एवं कु. स्वाति तिवारी, कु. विधी, कु.दिपश्री ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया
मंच संचालन स्वस्थवृत्त एवं योग विभाग से डॉ घनश्याम वत्स ने किया एवं उपस्थित प्रतिभागियों ने डॉ अतुल के मार्गदर्शन में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया
इस अवसर कॉलेज के प्रो. दिलीप कुमार, प्रो. शुभम गर्ग, प्रो. मनोज यादव, प्रो. सुनरिता तनेजा, डॉ भावना जोशी, डॉ अमृता, डॉ सुरेश यादव, डॉ मोहित, श्री रामप्रताप यादव , योगाचार्य किशन और अन्य अध्यापक गण सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता श्री गजेंद्र सिसोदिया, श्री रामवीर सिंह, श्री अनिल शर्मा, श्री योगेश गोस्वामी, श्री योगेंद्र राणा, श्री मुकेश राणा, श्री सुदीप तोमर सही अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम का समापन वन्देमातरम से हुआ

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























