नहर में डूबने से युवक की मौत










नहर में डूबने से युवक की मौत

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पडोस के गांव सादिकपुर का युवक अमन शनिवार को गांव घुंघराला में नहाने गया था और वह नहाते वक्त डूब गया। शोर-शराबा सुनकर लोगों को किसी तरह अमन को नहर में निकाला और अस्पताल पहुंचाया दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई।

गांव सादिकपुर निवासी अमन शनिवार की दोपहर अपने दोस्तों के साथ गांव घुंघराला नहर में नहाने गया था। नहर में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही हाफिजपुर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से अमन को नहर से निकाल कर गंभीर हालत में नगर के एक अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए दिल्ली के एक अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। अमन के पिता सोकिंद्र सिरोही पिछले कुछ समय पहले ही सेना से सेवानिवृत हुए थे। इसके बाद वह हाल ही में हुई यूपी पुलिस भर्ती में आरक्षी बने हैं और शाहजहांपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं। वह पत्नी प्रवीता सिरोही. बड़ी पुत्री काजल व पुत्र अमन सिरोही के साथ गांव में ही रह रहे हैं। मृतक अमन अपने पिता के इकलौता बेटा था।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069









  • Related Posts

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चित्तौडा निवासी संजय गढ़-स्याना रोड़ से गुजर रहे थे, तभी अचानक सड़क किनारे बेहोश होकर गिरने की सूचना/इवेन्ट…

    Read more

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार अग्रवाल का स्थानांतरण किया गया है जिन्हें अधीक्षण अभियंता (संबद्ध) कार्यालय…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    हापुड़ पुलिस ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    विद्युत वितरण मंडल हापुड़ के अधीक्षण अभियंता का तबादला

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    डीआईओएस कार्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    27 जनवरी को बैंक कर्मचारियों ने किया हड़ताल का आह्वान

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    कड़ाके की सर्दी में 500 लोगों को वितरित की गर्म चाय व बिस्किट

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला

    भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने 14 जनवरी को मकर संक्रांति मनाने का लिया फैसला
    error: Content is protected !!