फैक्ट्री में काम करते समय मज़दूर की कटी तीन अंगूलियां










फैक्ट्री में काम करते समय मज़दूर की कटी तीन अंगूलियां

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी-गुलावठी रोड पर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक स्टील की कंपनी में कार्य करने वाले कामगार ने बताया कि 29 नवंबर को फैक्ट्री में काम करने के दौरान उसकी तीन उंगलियां कट गई लेकिन कंपनी द्वारा उसका उपचार नहीं कराया गया। कामगार स्वयं गाजियाबाद स्थित अस्पताल में गया और अपना इलाज कराया। वापस आने पर इलाज के रुपए मांगे तो कंपनी ने देने से मना कर दिया और नौकरी से निकाल दिया।

धौलाना के शौलाना निवासी मोनू पुत्र जयमल सिंह ने बताया कि मामला 29 नवंबर का है जब वह फैक्ट्री में काम कर रहा था। तभी अचानक से हादसे में उसकी तीन उंगलियां कट गई। इसके बाद वह खुद अपने इलाज के लिए गाजियाबाद के निजी अस्पताल में पहुंचा। 30 नवंबर को कंपनी से इलाज का खर्चा मांगा तो कंपनी ने उसे नौकरी से निकाल दिया और इलाज का खर्चा भी नहीं दिया। पीड़ित इलाज के लिए चक्कर काट रहा है।

आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851








  • Related Posts

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    🔊 Listen to this गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौशाला से जल निकासी हेतु जनपद की दो गौशालाओं पर नाला निर्माण किया जाएगा…

    Read more

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    🔊 Listen to this यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला प्रशासन ने 18 फरवरी से शुरू होने यूपी बोर्ड परीक्षाओं की पूरी तैयारी कर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    बड़ी संख्या में भक्तों ने किया भगवान भोले का जलाभिषेक

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    गोल मार्केट के विद्युत पोल पर आग से हड़कंप

    सड़क हादसे में दो घायल

    सड़क हादसे में दो घायल
    error: Content is protected !!