हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला पन्नापुरी में बीती रात एक मकान की छत का कुछ हिस्सा भर भराकर नीचे गिरा जिससे नीचे सो रही महिला घायल हो गई। शोर सुनकर परिजन तुरंत कमरे की ओर दौड़े और महिला का हाल जाना। महिला फिलहाल स्वस्थ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया है। इस दौरान मकान मालिक का हजारों रुपए का नुकसान हो गया।
23 वर्षीय काजल पत्नी पंकज शुक्रवार की रात को पन्नापुरी स्थित मकान के कमरे में सो रही थी। परिजन गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे। इसी बीच कमरे के लेंटर का कुछ हिस्सा भरभराकर नीचे आ गिरा जिसके चलते महिला घायल हो गई जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया। इस दौरान मलबे की चपेट में आने से कूलर, पंखे आदि सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
PURE MOTORCYCLING THE CLASSIC 350. Down payment: 11000/-. 82919558789

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























